फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यीशु दरबार की आड़ में धर्मांतरण कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में यीशु दरबार की आड़ में धर्मांतरण कराने के आरोप में बहरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को दो लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

धमौर गांव निवासी प्रेमचंद पुत्र रामआसरे ने बहरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बगल के गांव देवकीपुर उर्फ बिजलीपुर में कुछ लोग ग्रामीणों का यीशु दरबार के आड़ में धर्मांतरण करा रहे हैं। जिसमें गया प्रसाद यादव निवासी देवकीपुर व अरविंद कुमार सरोज निवासी बीबीपुर लोगों को पैसा देने का लालच देकर बहकाते हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने ने उन व्यक्तियों से पूछताछ की तो वह लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मुकदमा पंजीकृत कराया। बहरिया पुलिस ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए सोमवार को गया प्रसाद यादव और अरविंद कुमार सरोज को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि अभी दिन पहले बहरिया थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में यीशु दरबार की आड़ में धर्मांतरण कराने का आरोप लगा था। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें