किशोरी गोली मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
पुराने फाफामऊ निवासी प्रीति (17) पुत्री अन्नू गौतम को बीते रविवार शाम को बेला कछार में गोली मार दी गई थी। मौके पर पहुंचे एसीपी अरुण पाराशर ने किशोरी को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। स्थानीय पुलिस एवं एसओजी टीम ने सीसीटीवी कैमरे एवं परिजनों से पूछताछ के आधार पर दो आरोपियों फाफामऊ के कब्रिस्तान गली के मोहम्मद अरबाज और पुराना फाफामऊ के सुहेल अहमद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस एवं घटना में शामिल कार को बरामद कर लिया। लिखापढ़ी के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।