फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटरबाज नेता धर्म को कर रहे बदनाम, अफवाहों में न आएं - केशव प्रसाद

Sat, 19 Jun 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : सर्किट हाउस में जनसमस्या सुनते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में घोटाले के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। प्रयागराज प्रवास के दौरान शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को लेकर विपक्ष के नेताओं पर भी हमले बोले। सर्किट हाउस में जन सुनवाई के दौरान और कार्यकर्ताओं संग बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्यूटरबाज नेताओं के अफवाहों में ना आएं।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले अब धर्म को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस तथा अन्य दल के नेताओं को लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान भी वे सिर्फ ट्यूटर पर बयान देते रहे। उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अभी 25 वर्षों तक भाजपा की सरकार रहेगी। पार्टी में जो अभी तक जिला पंचायत सदस्य नहीं बना वह आगे विधायक, एमएलसी बन सकता है। जन सुनवाई के दौरान केशव ने एयरपोर्ट तक बनने वाले फ्लाईओवर समेत अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय केशर भवन भी गए और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे शंभूनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन और सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बैठक और स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती, अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई, रणजीत सिंह, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, संजय गुप्ता, पूर्व विधायक दीपक पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें