फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊ घाट पर रेत से फिर बाहर आया शव, अब तक मिल चुकी हैं 26 लाशें

Sat, 19 Jun 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • नगर निगम ने कराया अंतिम संस्कार, गंगा में कटान से निकलने वाले शवों की संख्या बढ़कर 26 हुई
विज्ञापन
prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश से गंगा में कटान का खतरा और बढ़ गया है। शुक्रवार को फाफामऊ घाट पर कटान से रेत में दबा एक और शव बाहर दिखने लगा। जानकारी मिलने के बाद शव को बाहर निकलवा कर अंतिम संस्कार कराया गया। इसी के साथ अब तक कटान की वजह से रेत से बाहर आने वाले शवों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। कहा जा रहा है कि यही हाल रहा तो फाफामऊ के साथ छतनाग घाट पर भी दफनाए गए कुछ शव बाहर आ सकते है। फिलहाल बारिश से हो रही कटान को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन

prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर हो रही कटान के कारण शव पानी में बह जा रहे हैं। - फोटो : prayagraj
शुक्रवार को दिन भर बारिश के बीच फाफामऊ घाट पर कटान बढ़ गई। इस बीच रेत हटने से एक और शव बाहर दिखने लगा। शव किसी लंबे -तगड़े युवका का था। रेत से निकाले गए इस शव पर कपड़े भी थे। यानी जिस हालत में उसकी मृत्यु हुई थी, उसी तरह उसे घाट पर लाकर दफना दिया गया था। रेत से एक और शव बाहर आने की जानकारी मिलने पर जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन

prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं। - फोटो : prayagraj
उन्होंने इस शव को भी कर्मकांड और श्राद्ध केे साथ मुखाग्नि दी। इस घाट पर अभी और भी कई शवों के रेत से बाहर आने की आशंका जताई जा रही है। जिस तरह से लगातार कटान हो रही है,उससे दुश्वारियां बढ़ने की आशंका है। कहा जा रहा है कि यही हाल रहा और गंगा में प्रवाह बढ़ गया तो फिर स्थिति पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। सबसे बड़ी चिंता है रत से निकल रहे शवों को गंगा में बहने से रोकना। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि एक भी शव अगर बह गया तो फिर फजीहत होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

कटान का दायरा बढ़ता जा रहा है और कुछ दूरी पर ही दबे कई और शवों से रेत हटने लगी है। महीने से रेत में दफनाए गए शवों के बाहर आने से घाट पर दुर्गंध फैलने लगी है और संक्रमण का भी खतरा पैदा हो गया है। कटान से रेत में दफन और शवों के अंगों के दिखने के बाद घाट और आसपास के इलाकों में लोगों की भी नींद उड़ गई है। हालांकि बारिश होने और कटान का दायरा लगातार बढ़ने के बाद नगर निगम की ओर से फाफामऊ घाट पर निगरानी सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें