फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार को मिलेगा इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
तुषार को मिलेगा इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल
विज्ञापन

एमएनएनआईटी का दीक्षांत समारोह दो नवंबर को, तैयारियां अंतिम दौर में
संस्थान के पुराछात्र एवं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव होंगे मुख्य अतिथि
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) का दीक्षांत समारोह दो नवंबर को होगा। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। दीक्षांत समारोह में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन (सीआरबी) और संस्थान के 1980 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र वीके यादव मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान सभी ब्रांच के टॉपर बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के तुषार बालियान को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। साथ ही अन्य 45 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमएससी एवं पीएचडी धारकों को उपाधि भी प्रदान की जाएगी।
एमएनएनआईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए छात्रों का पंजीकरण 14 अक्तूबर तक पूरा कर लिया गया है। दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को समारोह से एक दिन पहले डीन एकेडमिक के कार्यालय में सुबह नौ से चार बजे के बीच उपस्थित होकर अपना भौतिक सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद रिहर्सल के लिए संस्थान के एमपी बिरला हाल में दो बजे उपस्थित होना है। समारोह में भाग लेने वाले हर छात्र के लिए रिहर्सल में शामिल होना आवश्यक है।
विज्ञापन

नाम की स्पेलिंग ठीक करवा लें
संस्थान की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि यदि किसी छात्र-छात्रा की जन्मतिथि अथवा नाम की स्पेलिंग में गलती है तो इसकी मेल पर शिकायत भेजकर उसे ठीक करवाया जा सकता है।
तय ड्रेस कोड में ही आएं छात्र-छात्राएं
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए संस्थान की ओर से ड्रेस कोड तय किया गया है। छात्रों के लिए पूरी बांह की प्लेन लाइट कलर की शर्ट, डार्क कलर की पैंट एवं डार्क कलर का ट्राउजर तय किया गया है। वहीं छात्राओं के लिए हल्के कलर की साड़ी, सलवार-कमीज चुन्नी निर्धारित की गई है।
संस्थान से शुल्क पर मिलेगा अंगवस्त्रम
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वालों के लिए वेस्ट कोट एवं अंगवस्त्रम संस्थान में एक नवंबर को सुबह 10 बजे से सेमिनार हाल में मिलेगा। इसे छात्र 130 रुपये किराए पर ले सकते हैं। इसके लिए संस्थान में एक हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करने होंगे। इसे लौटाने पर सिक्योरिटी मनी लौटा दी जाएगी।
गोल्ड मेडल पाने वाले
पीजी- हेनरी इसाक, सुरेंद्र यादव, टंडेल धनंजय कुमार देवचंद्रभाई, सिद्धार्थ वर्मा, अवनीश पचौरी, स्वर्णिमा गुप्ता, दीक्षा पांडेय, प्रतिभा विश्वकर्मा, आशीष कुमार सिंह, निधि गुप्ता, प्रवीण कुमार, हिमांशु रोहिल्ला, मोरे शार्दुल रमाकांत, अरीबा तारिक, हिमांशु कुमार अवस्थी, सनपाला वेंकटरमना, प्रिया सिंह, कामिनी सिंह, इकरा मसरूर, पाटिल आशीष विलास, अश्वनी कुमार, शिवम, सुमित श्रीवास्तव, अंबिका, पुष्कल अवस्थी, अंशुल भारतीय, संजीव कुमार, वर्षा मंडल, मो. फरहान एवं रमाकांत कुमार।
यूजी- कोमल सेठिया, अनमोल सोहाने, मो. आरिश अंसारी, स्तुति जैन, अर्पित गुप्ता, साहिलदीप सिंह रैना, अभिषेक कुमार शर्मा, तुषार बालियान, प्रियांशु गुप्ता, आल्वा मनीषा।
विज्ञापन

यूजी-2019 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के गोल्ड मेडलिस्ट
गरिमा गोयल, अक्षत जैन, प्रांजल त्रिपाठी, आर्यन मित्तल।
प्रायोजित गोल्ड मेडल
सुमित श्रीवास्तव, शिवम, पुष्कल अवस्थी, लोकेष सिंह, अक्षत जैन, अनुभव पाठक, विषेश जैन, प्रिया अग्रवाल, दीक्षा दीक्षित, प्रियांशु गुप्ता, मो. आरिश अंसारी, वैभव मिश्रा, तुषार बालियान, अभिषेक कुमार शर्मा,दीनदयाल यादव, हिमांशु रोहिल्ला, गर्वित गुप्ता, अनुभव सिंह,अंशुल किशोर, कुमुद कुमार, दीपक भारती, स्तुति जैन, तुषार बालियान, निधि गुप्ता, अनमोल सोहाने, वैभव मिश्रा, मो.आरिश अंसारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें