फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : सीट के बदले टीटीई मांग रहा था रिश्वत, वायरल हुआ वीडियो तो डीआरएम ने किया सस्पेंड

Mon, 16 Jun 2025 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम एक्सप्रेस ट्रेन में रिश्वत लेकर सीट बेचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीआरएम ने दो टीटीई को निलंबित कर दिया है। यह ट्रेन प्रयागराज से मेरठ के बीच चलती है। कानपुर के एक यात्री ने सीट देने के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल किया तो रेल महकमे की नींद उड़ गई। 
विज्ञापन
संगम एक्सप्रेस में रिश्वत लेकर सीट बेचने का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में सीट के बदले पैसे मांगने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम ने टीटीई को निलंबित कर दिया है। मामला संगम एक्सप्रेस का है। यह ट्रेन प्रयागराज से मेरठ के बीच चलती है। आए दिन टीटीई के द्वारा की जा रही रिश्वतखोरी से रेलवे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सरकार को लेकर रेलवे विभाग की खिंचाई कर रहे हैं। इसके पहले भी कई टीटीई और कर्मचारी रेलवे की छवि धूमिल कर चुके हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन में सीट देने के एवज में रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में टीटीई यात्री से सीट देने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। इस मामले में कानपुर यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. विशाल शर्मा ने संगम एक्सप्रेस के टीटीई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों, सुशील कुमार (सीआईटी) और हितेंद्र सिंह (उप-सीआईटी), को निलंबित कर दिया है। डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात प्रयागराज से मेरठ की यात्रा के लिए सामान्य टिकट लिया था और टीटीई से इसे अपग्रेड कर रिजर्व सीट देने का अनुरोध किया। 


विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से रेलवे महकमे में मचा हड़कंप

टीटीई ने पहले तो आनाकानी की फिर अन्य यात्रियों की खाली सीटों को रुपये लेकर बेचना शुरू कर दिया। विशाल ने आरोप लगाया कि टीटीई ने उनसे 500 रुपये लिए, लेकिन बाद में जब उन्होंने बताया कि घर जाने का किराया नहीं है तो उसने 300 रुपये लौटा दिए और इटावा से पहले एम-1 कोच में इकोनॉमी क्लास की 33 नंबर सीट दी। इस दौरान न तो कोई रसीद दी गई और न ही टीटीई ने अपनी नेम प्लेट लगाई थी।

विशाल ने रेलवे के पीआरओ से फोन पर शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर रेल मंत्री, डीआरएम दिल्ली और प्रयागराज से शिकायत की।  वीडियो में टीटीई और यात्रियों के बीच पैसे के लेनदेन की बातचीत साफ दिख रही है, जिसके बाद रेलवे ने तुरंत कार्रवाई की। डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें