फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : भीषण गर्मी के बीच रात में हुई झमाझम बारिश, तापमान में दर्ज की गई गिरावट

Mon, 16 Jun 2025 02:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के कई इलाकों में रविवार देर रात बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ जमकर बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अनुमान जताया था। 
विज्ञापन
शहर के कई इलाकों में हुई जमकर बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई दिनों से शरीर को झुलसा रही चिलचिलाती धूप और आसमान से बरस रही आग के बीच रविवार देररात शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में कमी दर्ज की गई है। बारिश करीब एक घंटे तक हुई। इससे सड़कों पर पानी भर गया। कई मुहल्ले जलमग्न हो गए। यह बारिश खेती के लिए भी फायदेमंद बताई जा रही है।

विज्ञापन


बारिश के साथ तेज आंधी भी चली। रात में दो बजे के बाद बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बीच जमकर बारिश हुई। शहर के राजरूपपुर, कालिंदीपुर, सिविल लाइंस, कटरा, चौक, अटाला, नैनी, सुलेमसराय, बमरौली, झलवा, लूकरगंज, राजापुर, अशोक नगर सहित कई इलाकों में बारिश हुई। दिन में धूप तेज तो हुई लेकिन रोज की अपेक्षा तापमान में गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने मौसम में उतार चढ़ाव और बारिश की संभावना जताई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में मौसम ने ली करवट, जमकर हुई बारिश

प्रतापगढ़ जिले में मौसम ने करवट ली है। मई और अप्रैल से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रविवार की शाम हुई बारिश ने राहत दी। इससे मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका था।जनपद में मई के आखिरी सप्ताह से लेकर 15 जून तक दिन-प्रतिदिन तापमान में उछाल होता रहा। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहा। तेज धूप से लोग पसीने से तर बतर रहे।

कूलर-पंखा की हवा भी काम नहीं आई।शाम करीब चार बजे अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी। जिससे लोगों के टिनशेड, छप्पर उड़कर दूर जा गिरे। देखते ही देखते तेज बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक मध्यम बारिश होती रही। जिससे लोगों को राहत मिली है। शहर में सड़कों के किनारे जलभराव नजर आया। हालांकि रानीगंज, कोहड़ौर, कुंडा तहसील के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। कृषि वैज्ञानिक डॉ. देशराज मीना ने बताया कि रविवार को अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें