फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तिरंगे की रोशनी में नहाएगा पंडाल, मां की प्रतिमा होगी इको फ्रेंडली

Thu, 25 Sep 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहना वार्ड के आवास विकास कॉलोनी योजना दो स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में इस दफे शाम होते ही देवी मां की प्रतिमा के साथ ही पूरा पंडाल तिरंगे के रंग में नजर आएगा। साथ ही मां की प्रतिमा पूरी तरह मिट्टी से बनी होगी। इसके जरिए पूजा समिति पर्यावरण संरक्षण का संदेशी देगी। नवरात्र की पंचमी पर पूजा पंडाल में देवी की प्रतिमा को विधि विधान के साथ स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

पंडाल को बंगाल के कारीगर पिछले 15 दिनों से तैयार कर रहे हैं। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति झूंसी की पहली बारवारी दुर्गा पूजा समिति है। इस दफे पूजा समिति 35वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। समिति के संयोजक देव बोस ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की ऊंचाई तकरीबन 60 फीट होगी। पूजा पंडाल बांस की बल्ली और लकड़ी की बीट से तैयार किया जा रहा है। देवबोस ने बताया कि पूजा पंडाल को इस दफे देश के झंडे तिरंगे की थीम पर तैयार किया जा रहा है।
पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज ओझा, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल एवं सचिव राजीव राहा ने बताया कि पूजा पंडाल में स्थापित होने वाली देवी मां की प्रतिमा भी इको फ्रेंडली होगी। वस्त्र, अस्त्र-शस्त्र एवं मुकुट भी मिट्टी से तैयार किए जाएंगे। तकरीबन 14 फीट ऊंची दुर्गा मां की प्रतिमा को बंगला परिधान से सजाया जाएगा। पंचमी तिथि पर 27 सितंबर को पूजा पंडाल में दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें