फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भीरपुर में गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
गढ़वा कला गांव के सामने सड़क पर पलटा गैस सिलेंडरों से भरा भारत गैस का ट्रक।
विज्ञापन
करछना थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव के सामने बृहस्पतिवार को गैस सिलिंडरों से भरा भारत गैस का एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा एक कार सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

मांडा थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव निवासी लालजी बिंद औद्योगिक क्षेत्र से गैस सिलिंडर लादकर बनारस जा रहे थे। गढ़वा कला गांव के सामने अचानक एक कार आ गई। चालक ने कार सवार को बचाने की कोशिश में ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इससे सिलिंडरों से लदा ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद सभी गैस सिलिंडर सड़क पर बिखर गए। ट्रक पलटने से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित रहा।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भारत सिंह और भीरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू कराया। गैस सिलिंडरों से संभावित खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई की। काफी देर बाद कर्मचारियों ने सिलिंडरों को हटवाकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें