कई घंटे मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक स्टेयरिंग में फंस गया था। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए ट्रक को सीधा कराया गया। इसके बाद ट्रक की केबिन में चीख रहे ट्रक चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान लाखों रुपये का तेल बह गया। सूचना मिलते तीनों के घर वाले प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।