फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : विदेशी मदिरा से लदा ट्रक पलटा, मौका पाकर शराब की पेटियां ले उड़े लोग

Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लखनऊ से डीसीएम ट्रक पर अंग्रेजी शराब लादकर चालक प्रयागराज जा रहा था। रविवार को तड़के गाय को बचाने के चक्कर में डीसीएम पलट गई। जिससे उस पर लदी शराब सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से शराब की सैकड़ों शीशियां टूट गईं।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रक पलटने से बिखरी शराब की पेटियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा ट्रक फाफामऊ के पास पलट गया। जिससे हजारों रुपये की शराब नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे तमाम लोग ट्रक में फंसे लोगों को बचाने के बजाय शराब लेकर भागने लगे। बड़ी मात्रा में शराब स्थानीय लोग उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन



लखनऊ से डीसीएम ट्रक पर अंग्रेजी शराब लादकर चालक प्रयागराज जा रहा था। रविवार को तड़के गाय को बचाने के चक्कर में डीसीएम पलट गई। जिससे उस पर लदी शराब सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से शराब की सैकड़ों शीशियां टूट गईं। इसके अतिरिक्त कुछ शरारती तत्व शराब लेकर फरार हो गए। चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। आबकारी विभाग के अनुसार लगभग 40 हजार रुपये की शराब का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें