फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Truck Driver Strike : नए मोटर कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने किया प्रदर्शन, सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम

Mon, 01 Jan 2024 04:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नए मोटर व्हीकल कानून के विरोध में ट्रक चालकों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रतापगढ़, कौशाम्बी के साथ प्रयागराज के कई इलाकों में चालकों ने ट्रकों को सड़क पर खड़ा कर चक्काजाम किया। कानून में फिर से संशोधन की मांग की गई। 
विज्ञापन
नए मोटर कानून के विरोध में प्रदर्शन करते ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोटर व्हीकल एक्ट संशोधन को लेकर सोमवार को ट्रक चालकों ने ट्रकों का संचालन रोककर धरना प्रदर्शन करते हुए कानून का विरोध किया। इसके चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 

विज्ञापन











ट्रक चालकों ने एक्ट में संशोधन को काला कानून बताया। कहा कि इस एक्ट में वाहनों के चालक को 12 साल की सजा का प्रावधान है और उस पर सात लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे ट्रांसपोर्ट कारोबार पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। चालकों ने कहा कि ट्रक चालक दिन रात कड़ी मेहनत कर परिवार का खर्चा चलाते हैं। अब इस कानून से वह कहां से इतना बड़ा जुर्माना दे सकेंगे। यह सीधा-सीधा हमारा उत्पीड़न है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों ने प्रयागराज के गंगापार और यमुना पार इलाकों के साथ ही बमरौली, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी आदि इलाकों में ट्रक को खड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे आवागमन की स्थिति प्रभावित हुई। पुलिस ने ट्रक चालकों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। चालकों का कहना था कि सरकार ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के साथ अन्याय कर रही है। इस कानून में जब तक पुन: संशोधन नहीं किया जाता तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें