फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident : टोल प्लाजाकर्मी को ट्रक ने कुचला, मौके पर गई जान, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया

Thu, 17 Nov 2022 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वीरेंद्र मूल रूप से फिरोजाबाद के उरावर गांव का रहने वाला था। वह हंडिया स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। मैनेजर जीतेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह बुधवार शाम सात बजे के करीब वीरेंद्र धर्मकांटा से वाहनों को हटवा रहा था। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया कस्बा स्थित टोल प्लाजा कर्मचारी वीरेंद्र सिंह (55) की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना तब हुई जब वह धर्मकांटा से वाहन हटवा रहा था। घटना के बाद भाग रहे चालक को सूचना पर कोखराज में कौशाम्बी पुलिस ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन



वीरेंद्र मूल रूप से फिरोजाबाद के उरावर गांव का रहने वाला था। वह हंडिया स्थित टोल प्लाजा पर काम करता था। मैनेजर जीतेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह बुधवार शाम सात बजे के करीब वीरेंद्र धर्मकांटा से वाहनों को हटवा रहा था। 


इसी दौरान एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। हंडिया पुलिस की सूचना पर कौशाम्बी पुलिस ने कोखराज में चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। हंडिया इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें