फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अंत्येष्टि से लौट रहे पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत 

Thu, 02 Dec 2021 01:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चांटी गांव निवासी चंद्रशेखर (35) पत्नी चांदनी (30) पत्नी चन्द्रशेखर और छोटे भाई मंगलेश्वर उफ़ॱर पप्पू (28) के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के घर अंत्येष्टि में गए थे। देर शाम तीनों वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलागढ़ के भगौतीपुर खुटहना के पास ट्रक की चपेट में आने से चंद्रशेखर और उसकी पत्नी चांदनी की मौत हो गई। चंद्रशेखर का भाई मंगलेश्वर भी बाइक पर सवार था। वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीनों किसी रिश्तेदार की अंत्येष्टि से लौट रहे थे, उसी समय हादसा हो गया। सूचना पर घर में हाहाकार मच गया। 

विज्ञापन



चांटी गांव निवासी चंद्रशेखर (35) पत्नी चांदनी (30) पत्नी चन्द्रशेखर और छोटे भाई मंगलेश्वर उफ़ॱर पप्पू (28) के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के घर अंत्येष्टि में गए थे। देर शाम तीनों वापस लौट रहे थे। भगौतीपुर खुटहना गांव के पास जैसे ही उनकी बाइक पहुंची। सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रक ने चंद्रशेखर, चांदनी और मंगलेश्वर को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।


चंद्रशेखर और चांदनी की मौके पर मौत हो गई। मंगलेश्वर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर घर वाले पहुंच गए। बेटे बहु की लाशें देखकर वे रोने लगे। एसओ होलागढ़ अमित सिंह ने बताया कि ट्रक पकड़ लिया गया है। घर वालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें