फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

Tue, 21 Nov 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के जुगराजपुर गांव के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के इछना गांव का छेदीलाल पुत्र इंदल रविवार को रिश्तेदारी गया था। सोमवार की दोपहर वह बाइक से घर लौट रहा था। जुगराजपुर गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद युवक को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला।

हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए स्थानीय लोगों ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें