निकाय चुनाव को लेकर 22 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, चायल, सिराथू और अजुहा में मतदान होगा। सार्वजनिक और निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कर्मचारियों को मतदान में प्रतिभाग करने के लिए अवकाश दिया गया है।