Prayagraj : पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
Fri, 01 May 2026 01:31 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
सार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को रात पारिवारिक कलह में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की रात एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मायके वालों की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी नबाब अली मुंबई में सिलाई का काम करता है। बृहस्पतिवार को रात उसकी पत्नी मुरादन बेगम (25) ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन में उसे झूंसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को भोर में उसकी मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर एसीपी थरवई अरुण पराशर एसओ संजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मैके से साक्ष्य इकट्ठा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दिया है ।