फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घरेलू कलह से परेशान पति-पत्नी एक ही फंदे में झूल गए, शंकरगढ़ में हुई घटना

Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वार्ड नंबर दो चमरौटी टोला में बृहस्पतिवार सुबह एक ही फंदे पर लटकर कर पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस व एसीपी बारा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वार्ड नंबर दो चमरौटी टोला में बृहस्पतिवार सुबह एक ही फंदे पर लटकर कर पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस व एसीपी बारा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।

विज्ञापन


चमरौटी टोला निवासी अनीता देवी ने बताया कि वह कबाड़ बीनने का काम करती हैं। बृहस्पतिवार सुबह पति दादू व छोटे बेटे छोट्टन के साथ वह कबाड़ बीनने गई थी। बड़ा बेटा कीमती (23) व उसकी पत्नी खुशबू (19) अपने दो वर्षीय लड़के दीपांशु के साथ घर में अलग कमरे में रहते थे। वह सुबह नौ बजे कबाड़ बीनकर वापस घर लौटे तो देखा के दीपांशु घर के बाहर खेल रहा था और कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा पीटा तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो वह परेशान हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर छत के चुल्ले में साड़ी के फंदे पर दोनों लटक रहे थे।

लोगों ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पूर्व कीमती का विवाह खुशबू निवासी राजगढ़, रीवा मप्र के साथ हुआ था। खुशबू ज्यादा समय अपने मायके में ही रहती थी। लगभग 15 दिन पूर्व ही वह अपने ससुराल शंकरगढ़ आई थी। आसपास के मुताबिक सुबह पति पत्नी में झगड़ा हुआ। पुलिस पिता दादू के शिकायती पत्र के आधार पर प्रकरण की जांच कर रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें