फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला स्टोर के चार्ज हस्तांतरण में फंसा पेच

विज्ञापन
Trouble caught in charge transfer of Kumbh Mela store
विज्ञापन
प्रयागराज। कुंभ मेला स्टोर व बिटुमिन स्टोर का चार्ज अधिग्रहीत कराने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, जिस अवर अभियंता से चार्ज वापस लेने के लिए एसई ने एज्यूम कमेटी गठित की है, उस जेई से दो महीने पहले ही कुंभ स्टोर का कार्यभार हस्तांतरित कराया जा चुका है। ऐसे में इस मामले में एज्यूम कमेटी के पांच अभियंताओं के वेतन पर रोक लगाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। उधर, जेई ने मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर चार्ज हस्तांतरण के नाम पर नाहक परेशान किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुंभ मेला डिवीजन के जेई श्रीराम सिंह से स्टोर का चार्ज वापस लेकर जेई मुन्ना कुमार को दिलाने के लिए एसई विपिन कुमार राय ने चार सदस्यीय एज्यूम कमेटी गठित की है। एज्यूम कमेटी को स्टोर का सामान गिनवा कर चार्ज कराने का निर्देश दिया गया था। चार्ज हस्तांतरित न हो पाने के आरोप में एज्यूम कमेटी में शामिल एई रथिन सिन्हा, सत्येंद्र नाथ, वाईपी तिवारी और बीके राजपूत के अलावा मुन्ना कुमार के वेतन पर एसई ने रोक लगा दी है।
शनिवार को कुंभ मेला डिवीजन की जेई श्वेता सिंह ने एक्सईएन व एसई को लिखे पत्र में स्टोर के चार्ज को लेकर नई जानकारी दी। जेई श्वेता ने कहा है कि जुलाई में ही एक्सईएन के निर्देश पर स्टोर का चार्ज उनको दिया गया था। तब से वह स्टोर का काम वह देख रही हैं।उधर, शासन के निर्देश पर मुख्य अभियंता दफ्तर से संबद्ध जेई श्रीराम सिंह ने भी सीई को पत्र लिखा है। चार्ज हस्तांतरण के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। जेई का कहना है कि उनके पास जब चार्ज है ही नहीं, तो छीना क्या जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें