दैनिक यात्रियों की मांग पर मांडा रोड स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, नई व्यवस्था 20 और 21 जुलाई से प्रभावी होगी।
दैनिक यात्रियों की मांग पर मांडा रोड स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, नई व्यवस्था 20 और 21 जुलाई से प्रभावी होगी। अप और डाउन रूट की ट्रेनों को दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत टनकपुर से शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस (15076) 21 जुलाई से रात 11:38 बजे मांडा रोड स्टेशन पर रुकेगी और दो मिनट बाद 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, विपरीत दिशा से आने वाली शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस (15075) 20 जुलाई से रोजाना रात 11:13 बजे इस स्टेशन पर रुकेगी।
इसके अलावा, इसी रूट पर चलने वाली टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस (15074) का ठहराव भी 20 जुलाई से रात 11:38 बजे से मांडा रोड स्टेशन पर शुरू होगा। वापसी में सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस (15073) 21 जुलाई से रात 11:13 बजे इस स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।