बरौनी-राजकोट स्पेशल का सात जुलाई से बदल रहा समय
सात जुलाई से बरौनी से राजकोट के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन समय में परिवर्तन होने जा रहा है। इसकी संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। अब यह ट्रेन प्रत्येक रविवार दोपहर 1:45 की जगह रात 10:30 बजे चलेगी। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन सोमवार सुबह 8:55 बजे होगा। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन कानपुर के लिए प्रस्थान करेगी। कानपुर के गोविंदपुरी में रात 3:15-3:20 की जगह दोपहर 12:50-12:55 बजे, टूंडला सुबह 6:50-6:55 की जगह शाम 4:15-4:20 बजे, आगरा फोर्ट सुबह 7:35-7:40 बजे की जगह शाम 4:55-7:05 बजे एवं राजकोट मंगलवार सुबह 5:50 की जगह दोपहर 1:50 बजे पहुंच जाएगी।