फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ट्रिपल मर्डर केस- 12 अप्रैल को बहन साधना की प्रतापगढ़ में होनी थी शादी

Tue, 06 Jan 2026 08:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर विशानी में पिता, बहन और भांजी हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मुकुंद लाल पटेल की छोटी बहन साधना की 12 अप्रैल को हथिगहा प्रतापगढ़ में शादी तय थी लेकिन परिजनों को क्या पता था कि जमीन के विवाद में पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी।
विज्ञापन
मऊआइमा के लोकापुर विशानी में तीन लोगों की हत्या के बाद छानबीन करने पहुंचे डीसीपी गंगापार कुलदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम लोकापुर विशानी में पिता, बहन और भांजी हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मुकुंद लाल पटेल की छोटी बहन साधना की 12 अप्रैल को हथिगहा प्रतापगढ़ में शादी तय थी लेकिन परिजनों को क्या पता था कि जमीन के विवाद में पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी।

राम सिंह की सबसे बड़ी बेटी किरन देवी हैं। उसके बाद पुष्पा देवी और फिर मुकेश कुमार की शादी हो चुकी है। जबकि 24 वर्षीय साधना देवी अविवाहित है। उसकी शादी 12 अप्रैल को तय थी। राम सिंह की बेटी किरन देवी की बेटी आस्था अपने नाना राम सिंह के साथ रहती थी। राम सिंह उनका बेटा मुकुंद लाल, बेटी साधना देवी और राम सिंह की नातिन आस्था एक साथ रहते थे। वहीं, मुकेश कुमार अलग घर बनवाकर अपनी पत्नी प्रमिला देवी व दो बेटी और बेटा के साथ रहता है।

विज्ञापन


वहीं गांव में आरोपी युवक मुकेश कुमार को लेकर चर्चा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का था और इसी लिए उसे घरवालों ने अलग कर दिया था। करीब दो वर्ष पूर्व राम सिंह पटेल ने अपनी चार बीघा जमीन अपने छोटे बेटे मुकुंद लाल को बैनामा कर दिया। जब कुछ दिन पूर्व मुकेश कुमार को पता चला तो वह अपने पिता और भाई से खेत में हिस्से के लिए लडता रहता था। इसी कारण शनिवार को मुकेश कुमार ने मुकुंद लाल को को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि कि राम सिंह और उसके परिजनों से कोई ग्रामीण बात नहीं करता है। वह परिवार अक्सर लड़ता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें