फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा : स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए भाजपा चलाएगी अभियान, निकलेगी बाइक रैली

Thu, 08 Aug 2024 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 15 अगस्त से पहले 12 से 14 अगस्त तक विभिन्न जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं पर हो रहे  हमले पर कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
दिलीप पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी प्रांत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा कांशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर पर तिंरंगा फहराने के लिए भाजपा लोगों को जागरूक करेगी और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए रैली और बाइक रैली निकाली जाएगी। पटेल बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ है। देश की आन बान शान तिरंगा हर घर पर लहराए इसके लिए भाजपा लोगों को अंदर जोश भरने का कार्य करेगी। उन्होने कहा कि तिरंगे को उतारने के लिए कोई टाइम लाइन निर्धारित की गई है। झंडे का अपमान न हो इसका ध्यान रखें। फटने पर या गंदा हो जाने और फिर बदरंग हो जाने पर अपने विवेक से तिरंगे को हटा सकते हैं। 

विज्ञापन






विज्ञापन





15 अगस्त से पहले 12 से 14 अगस्त तक विभिन्न जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं पर हो रहे  हमले पर कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जो भी जरूरी कदम होंगे भारत की ओर से उठाए जाएंगे। कहा कि उप चुनाव में भाजपा जीत हासिल करने जा रही है। जिन दस विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होने जा रहा है उसमें दो सीटें प्रयागराज की फूलपुर और मिर्जापुर जिले की मझवां सीट काशी प्रांत क्षेत्र में है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साध जुट गए हैं। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, दिलीप चौरसिया, श्याम प्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें