फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक और अशरफ की कब्र पर तिरंगा चढ़ाया, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 19 Apr 2023 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कसारी मसारी में माफिया अतीक अहमद और अशरफ के कब्र पर तिरंगा लहराने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के निष्कासित नेता राजकुमार सिंह रज्जू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
राजकुमार सिंह रज्जू - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसारी मसारी में माफिया अतीक अहमद और अशरफ के कब्र पर चढ़ाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस के निष्कासित नेता राजकुमार सिंह रज्जू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने राजकुमार को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हो पाया है कि कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह उर्फ रज्जू ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। राजकुमार ने माफिया अतीक और अशरफ की कब्र पर तिरंगा चढ़ा कर सैल्यूट किया। साथ ही अतीक अहमद को शहीद बताया है। अतीक अहमद को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि अतीक शहीद हुआ है। उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उधर, पार्टी ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजकुमार सिंह को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन

राजकुमार ने अपने बयान में इस पूरे मामले को लेकर यूपी सरकार पर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा, जब दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण सम्मान मिल सकता है तो अतीक को क्यों नहीं सम्मानित किया जा सकता है। इस बयान के बाद हरकत में आई कांग्रेस पार्टी ने राजकुमार सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने राजकुमार सिंह को आजाद स्क्वायर वार्ड नंबर 43 से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने बताया कि रज्जू द्वारा माफिया अतीक से संबंधित बयान को लेकर यह कार्यवाही की गई है। साथ ही कहा कि ये रज्जू का निजी बयान है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए रज्जू की पार्षद उम्मीदवारी भी वापस ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें