फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : शाइस्ता परवीन के कब्रिस्तान जाने की अफवाह, कब्र के पास देखी गईं कई बुर्का नशीं महिलाएं

Wed, 19 Apr 2023 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को हत्या के बाद से ही माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। उसकी खोजबीन में पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगी है, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को हत्या के बाद से ही माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है। उसकी खोजबीन में पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगी है, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है। यहां तक की बेटे असद, पति अतीक अहमद और देवर अशरफ के जनाने में भी शाइस्ता नहीं पहुंची। इसको लेकर लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन


अब अफवाह यह उड़ रही है कि असद को सुपुर्द ए खाक करने के बाद शाइस्ता परवीन शनिवार की भोर में असद की कब्र पर पहुंची थी। वह एंबुलेंस में बैठकर कब्र पहुंची थी, ताकि किसी को कोई शक न हो सके। उसके साथ पांच छह बुर्कानशीं महिलाएं भी थी। चर्चा के मुताबिक शाइस्ता परवीन ने असद की कब्र पर फूल भी चढ़ाए और कब्र से लिपटकर रोती रही। यह वाकया भोर का बताया जा रहा है। 

शाइस्ता की तलाश में कौशांबी में छापेमारी

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में बुधवार को कौशांबी में छापेमारी की गई। कौशांबी में माफिया अतीक अहमद का जबर्दस्त प्रभाव माना जाता है। उसके कई करीबी गुर्गे कौशांबी में ही रहते हैं। साथ ही उसकी कई रिश्तेदारियां खालिद अजीम उर्फ अशरफ की ससुराराल भी कौशांबी में ही है। उमेश पाल की हत्या के बाद कौशांबी में अतीक अहमद के कई करीबियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शाइस्ता कौशांबी में ही अलग अलग लोगों के यहां कुछ-कुछ दिन रुक रही है। छापेमारी में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में ही शाइस्ता के छिपे होने की आशंका
 
पुलिस को आशंका है कि शाइस्ता परवीन प्रयागराज में ही अपने किसी परिचित के यहां पनाह लिए हुए हैं। प्रयागराज में कई मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं जहां अतीक के परिवार का खासा दबदबा माना जाता है। साथ ही गंगा पार और यमुनापार के इलाकों में भी उसके तमाम जानने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह जिले में ही कहीं छिपी है और लगातार ठिकाने बदल रही है। अतीक और अशरफ का शव दफनाने के दौरान भी भीड़ में बड़ी संख्या में बुर्कानशीं महिलाएं मौजूद थीं। माना जा रहा है उसमें शाइस्ता भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें