कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई। आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने आनंद भवन पहुंचकर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
कांग्रेसियों ने सर्किट हाउस चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई और देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पार्टी नेता किशोर वार्ष्णेय, अनिल द्विवेदी, फुजैल हाशमी, श्याम कृष्ण पांडेय, तारिक सईद अज्जू, मुकुंद तिवारी, अजय श्रीवास्तव, गुल्लू गांधी, अंशुमन पटेल, महेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।