फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच किलो अफीम बरामद की है। करीब एक करोड़ रुपये कीमत की अफीम की खेप झारखंड से दिल्ली और राजस्थान भेजी जा रही थी। इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह को सोमवार शाम खबर मिली कि मूरी एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति अफीम की खेप लेकर आ रहा है। रेलवे पुलिस ने ट्रेन आने पर प्लेटफार्म पर चेकिंग शुरू की तो प्लास्टिक का थैला लेकर जा रहे एक व्यक्ति पकड़ में आ गया। थैले की तलाशी में पांच किलो अफीम मिली। एक किलो अफीम की कीमत बाजार में बीस लाख रुपये है। यूं बरामद अफीम कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़ा गया मोहम्मद रियाज झारखंड में पलामू जिले का रहने वाला है। वह पलामू के ही हुसैनाबाद से अफीम लेकर मूरी एक्सप्रेस में चढ़ा। अफीम को उसने टायलेट की छत के बाक्स में छिपा दिया था। उसे यह खेप दिल्ली और राजस्थान पहुंचानी थी। उसके साथियों की तलाश की जा रही हैै।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें