समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर सैफई पहुंचे पेड़ वाले चाचा के नाम से मशहूर मऊआइमा के राममूरत यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पांच पौधे सौंपे। पूर्व सीएम अखिलेश ने उन पौधों को सपा संस्थापक के समाधि स्थल के करीब लगाने की बात कही।
मऊआइमा के चकश्याम निवासी राममूरत यादव ने हजारों पौधे लगाए हैं। मुलायम सिंह यादव को अपना आदर्श मानने वाले राममूरत ने इटावा स्थित उनकी समाधि के आसपास पौधरोपण करने की इच्छा जताई है। अखिलेश यादव ने उन्हें पौधे लगाने और उसकी देखभाल कराने का भरोसा दिलाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का कार्य समाजवाद की सच्ची भावना का परिचायक है। राममूरत यादव के साथ प्रयागराज से सपा के पूर्व महानगर सचिव लोहिया वाहिनी अखिलेंद्र कुमार यदुवंशी, प्रदेश सचिव प्रेमचंद कुशवाहा, बृजभान सिंह यादव सैफई गए थे।