क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान में भीरपुर चौकी के पास स्थित भारद्वाज हॉस्पिटल के बगल में एक विशाल पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर नीचे खड़ी एंबुलेंस पर गिर गया। जिससे एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय एंबुलेंस के अंदर कोई मरीज या चालक मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस डॉ़ डीके पांडेय की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एंबुलेंस क्षेत्र में 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है और जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम करती है। ऐसे में एंबुलेंस के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में दुख और चिंता का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया। तेज हवाओं के दबाव से अस्पताल के बगल खड़ा पुराना पेड़ जड़ समेत उखड़ गया और सीधे एंबुलेंस पर जा गिरा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त एंबुलेंस की मदद कर जल्द व्यवस्था बहाल कराई जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।