क्षेत्र के रैपुरा गांव की पाल बस्ती में बुधवार शाम को एक घर में आग लग गई। आग ने आसपास के नौ अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आंधी के कारण आग लगातार फैलती जा रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ नैनी ने बताया आग बुझाने के लिए एक टैंकर और छोटी गाड़ी गई थी। गांव में लगे सबमर्सिबल की मदद से छोटी गाड़ी में लगातार पानी भरकर आग पर काबू पाया गया। आग के कारण बस्ती के राजबली, आशीष कुमार, लक्ष्मी नारायण, शर्मा लाल, शिवधारी, हरी लाल, शारदा प्रसाद आदि की गृहस्थी जल गई।