फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बेहोश हुए बच्चे, अभिभावक परेशान

विज्ञापन
tree plantation - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। परेड मैदान पर पौध वितरण कार्यक्रम के दौरान उमस भरी गर्मी और तेज धूप से कई बच्चे बेहोश हो गए। एक छात्रा गश खाकर गिरी तो उसके साथ की छात्राएं रोने लगीं। मौके पर ही मेडिकल टीम के सदस्यों ने पीड़ितों का उपचार किया। एक छात्रा सहित तीन पीड़ितों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं बच्चों के बेहोश होने की सूचना पाकर अभिभावक परेशान हो गए। कुछ कार्यक्रम स्थल तो कई अस्पताल भी पहुंचे।
विज्ञापन

विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी के तहत परेड मैदान में बनाए गए पंडाल में धूप तेज होने के बाद उमस भरी गर्मी परेशान करने लगी। साथ लाई पानी की बोतलें खाली हो गईं तो बच्चों ने वहां तैनात कर्मचारियों से पानी मांगकर प्यास बुझाई। पंडाल में गर्मी से बचाने के लिए किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए।
करीब एक बजे लाइन में लगी एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके साथ खड़ी छात्राओं ने उसे उठाया। इस दौरान वे मदद मांगते हुए रोने लगीं। थोड़ी ही देर में वहां डॉक्टरों की टीम पहुंच गई। बताया कि गर्मी से ऐसा हुआ है। फिर एक के बाद एक, कई बच्चे गश खाकर गिरे। अधिकांश ने बेचैनी की शिकायत की। डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार कर ओआरएस के घोल वाले पैकेट वितरित कराए। एक छात्रा समेत तीन बच्चों को एंबुलेंस से एसआरएन और बेली अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें दो घंटे बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल जाने से रोका
उमस भरी गर्मी और बड़े आयोजन में अनहोनी की आशंका भांप कर ऐसे अभिभावकों की संख्या ठीकठाक रही, जिन्होंने अपने बच्चों को स्कूल ही नहीं भेजा। जिनके बच्चे स्कूल से कार्यक्रम स्थल तक गए, वे शिक्षकों से बच्चों के बारे में पूछताछ करते रहे। अभिभावकों में इस बात की चिंता थी कि सुबह छह और सात बजे से परेड मैदान तक जाने वाले बच्चे घंटों फंसे रहेंगे। मौसम के असर से बच्चों के बीमार होने की संभावना भी उन्हें सता रही थी। एक अभिभावक ने बताया कि दोपहर बाद जब बच्चे घर पहुंचे तो उमस भरी गर्मी का असर उन पर साफ दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें