आगामी त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इन ट्रेनों का संचालन पोत्तनूर से बरौनी, रानी कमलापति (भोपाल) से दानापुर और सोगरिया (कोटा) से दानापुर के बीच होगा। तीनों ट्रेनों का ठहराव प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रहेगा।
शेड्यूल के मुताबिक, पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन (06021/06022) पोत्तनूर से प्रत्येक रविवार चार अक्तूबर से एक नवंबर तक सुबह 6:15 बजे चलकर प्रयागराज छिवकी मंगलवार रात 1:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में हर बुधवार को बरौनी से सात अक्तूबर से चार नवंबर की सुबह 10:30 बजे चलकर रात 10:30 बजे प्रयागराज छिवकी और शुक्रवार शाम 6:30 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी।
इसी क्रम में, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष ट्रेन (01667/01668) प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार 12 अक्तूबर से 16 नवंबर तक रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी रात 2:10 बजे पहुंचेगी।