फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेल-मसाला महंगा होने से बिगड़ा निकाह का बजट

Thu, 24 Sep 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हरिसेनगंज-परचून की दुकान में खरीदारी करता ग्राहक
विज्ञापन
अक्तूबर से शुरू हो रहे मुस्लिम शादियों के सीजन से पहले रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरसों तेल से लेकर गरम मसाले तक के दाम पिछले एक महीने में बेतहाशा बढ़ गए हैं। दावतों में सबसे ज्यादा खपत होने से शादी वाले घरों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

मऊआइमा बाजार में थोक कारोबारियों के मुताबिक, अगस्त में जो सरसों तेल 170 रुपये किलो था, वह अब 195-200 रुपये किलो पहुंच गया है। रिफाइंड भी 140 से बढ़कर 160 रुपये हो गया है। सबसे ज्यादा उछाल मसालों में है। जीरा 320 से 380 रुपये किलो हो गया है।
शादी में बिरयानी, कोरमा और सालन में तेल-मसाले की खपत आम दिनों से चार गुना ज्यादा होती है। 1000 लोगों की दावत में ही 45 लीटर तेल और 40 किलो मसाला लग जाता है। ऐसे में प्रति दावत अतिरिक्त खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक कारोबारी मोहम्मद जावेद ने बताया कि नवरात्र और फसल कटाई के कारण माल की आवक कम हुई है, इसलिए दाम बढ़े हैं। शादी सीजन में और बढ़ोतरी की आशंका है।

तेल मसालों के दाम में हुई बढ़ोतरी की सूची
सामग्री -एक माह पूर्व की कीमत-वर्तमान कीमत
सरसों तेल- 170- 200 रुपये
रिफाइंड तेल - 140 -160
जीरा - 320 - 380
धनिया पाउडर- 180 - 240
गरम मसाला - 400 - 480
मिर्च पाउडर - 280 - 320
छोटी इलायची- 3500 - 4400
बड़ी इलायची -1800 - 2200
जावित्री - 2500 - 3000
बासमती चावल -90 -120
नोट : सभी कीमतें प्रति किलो के दर से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें