फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC : भारत गौरव ट्रेन से करें दक्षिण भारत की यात्रा, यात्रा 18 दिसंबर को शुरू होगी और 28 दिसंबर तक चलेगी

Wed, 29 Nov 2023 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ट्रेन ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और उसके बाद मानिकपुर व सतना जाएगी। यात्रा 18 दिसंबर को शुरू होगी और 28 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर और कन्याकुमारी का भ्रमण कराएगी।

विज्ञापन


ट्रेन ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और उसके बाद मानिकपुर व सतना जाएगी। यात्रा 18 दिसंबर को शुरू होगी और 28 दिसंबर तक चलेगी। इसमें पर्यटकों को दस रात व 11 दिन का टूर पैकेज मिलेगा। पैकेज में नाश्ते के साथ शाकाहारी खाना और बस का किराया भी जुड़ा होगा।

स्लीपर श्रेणी के लिए 21 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज 19800 रूपये का होगा। वहीं स्टैंडर्ड श्रेणी (थ्री-एसी क्लास) में 35400 रुपया प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य 33950 रुपया होगा। वहीं, सेकेंड एसी के यात्रियों को 47 हजार रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे 45260 रुपये खर्च करने होंगे। यात्रा के लिए ईएमआई की सुविधा भी प्रदान की गई है। यात्रा की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com या फिर कार्यालय से की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें