फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : 1600 रुपये में स्लीपर वंदे भारत से होगा नई दिल्ली का सफर, सप्ताह में छह दिन होगा संचालन

Sun, 01 Nov 2026 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन सोमवार से शुरू होगा। इस अत्याधुनिक ट्रेन के शुरू होने से अब रात का सफर और भी ज्यादा आरामदायक और तेज हो गया है।
विज्ञापन
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन सोमवार से शुरू होगा। इस अत्याधुनिक ट्रेन के शुरू होने से अब रात का सफर और भी ज्यादा आरामदायक और तेज हो गया है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसके एसी-थर्ड में प्रयागराज से नई दिल्ली का किराया 1600 रुपये रखा गया है।

विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक, स्लीपर वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफाॅर्म-पांच पर रुकेगी। ट्रेन रात 10:35 बजे आएगी और 10:40 बजे नई दिल्ली रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर यह ट्रेन सुबह 5:05 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए एसी-थर्ड का किराया 1,600 रुपये, एसी-टू का किराया 2,065 रुपये और एसी-फर्स्ट का किराया 2,530 रुपये रखा गया है।

वहीं, प्रयागराज से अलीगढ़ का एसी-थर्ड से किराया 1275 रुपये, गाजियाबाद का 1540 रुपये और कानपुर-वाराणसी का 1010 रुपये निर्धारित किया गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जो यात्री वाराणसी से सफर करेंगे उन्हें प्रयागराज पहुंचने से पहले डिनर मिलेगा लेकिन प्रयागराज से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के किराये में कैटरिंग चार्ज शामिल नहीं किया गया है। एनसीआर के सीपीआरओ डाॅ. शिवम शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्लीपर वंदे भारत का प्रयागराज से किराया

गंतव्य स्टेशन

एसी-थ्री

एसी-टू

एसी-फर्स्ट

नई दिल्ली

₹1,600

₹2,065

₹2,530

गाजियाबाद

₹1,540

₹1,990

₹2,435

अलीगढ़

₹1,275

₹1,645

₹2,015

कानपुर

₹1,010

₹1,305

₹1,600

वाराणसी

₹1,010

₹1,305

₹1,600

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें