फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संभलकर करें सफर... नाबालिगों के हाथों में है ई-रिक्शे का हैंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में अगर आप ई-रिक्शे से सफर कर रहे हैं तो जरा संभलकर रहें, यहां नाबालिगों के हाथों में ई-रिक्शे का हैंडल है। वह नियम विरुद्ध ई-रिक्शा चला रहे हैं। जिस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। वहीं, क्षेत्र के अधिकांश ई-रिक्शा चालकों का लाइसेंस तक नहीं है। इसके बाद भी वह सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। जबकि पुलिस बेखबर है।
विज्ञापन

कोरांव क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर एक बजे बडोखर के स्वामी विवेकानंद चौराहे पर एक ई-रिक्शा चालक ने बताया कि आयु कम होने की वजह से लाइसेंस नहीं बन सका। दोपहर करीब दो बजे भोगन चौराहे पर एक चालक ई-रिक्शा रोककर सवारी का इंतजार कर रहा था। लाइसेंस के बारे में पूछने पर उसने बताया कि बाइक का लाइसेंस है। ई-रिक्शा का नहीं है। ढाई बजे रतेवरा चौराहे पर लगभग 12 साल का नाबालिग ई-रिक्शा से सवार ले जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कोरांव बाजार में बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा चला रहे चालकों की जांच की जाएगी। वहीं, कागजात सही नहीं पाए जाने पर ई-रिक्शों को भी सीज किया जााएगा।
विज्ञापन

रात में बंद कर देते हैं लाइट
ज्यादातर ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बैटरी डिस्चार्ज न हो इसलिए ज्यादातर ई-रिक्शा चालक रात में हेडलाइट तक नहीं जलाते हैं। इससे सामने से आ रहे वाहन को ई-रिक्शा दिखाई नहीं देता और टक्कर हो जाती है।
केस 1-
सितंबर में टुडियार गांव की पार्वती ई-रिक्शा से कोरांव गई थीं, उन्होंने बताया कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। लोकमणि विद्यालय से टुडियार के बीच ई-रिक्शा पलट गया जिससे उन्हें चोट लग गई।
केस 2-
चिरांव गांव निवासी एक परिवार ई-रिक्शा से जा रहा था। इसमें बच्चे और बुजुर्ग भी सवार थे। नाबालिग चालक ई-रिक्शा चला रहा था। काली तालाब के पास चालक की लापरवाही से ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई थीं। जबकि बच्चों को भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें