करनाईपुर क्षेत्र के मूल्हापुर और जाम्हा गांव में जमीन पर रखा विद्युत ट्रांसफार्मर
मूल्हापुर गांव के संपर्क मार्ग के बगल जमीन पर रखा गया ट्रांसफाॅर्मर ग्रामीणों के लिए लगातार हादसे का बड़ा खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे पढ़ने जाते हैं। ऐसे में ट्रांसफाॅर्मर का जमीन पर होना गंभीर लापरवाही है।
गांव के नन्हे यादव ने बताया कि कई बार ट्रांसफाॅर्मर के आसपास बच्चों और राहगीरों की आवाजाही रहती है जिससे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर को ऊंचाई पर स्थापित किया जाए और इसके चारों ओर मजबूत लोहे की जाली लगाई जाए, तभी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। बिना सुरक्षा घेरे के किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।