फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संपर्क पर फैली गिट्टी और बालू, हादसे का खतरा

Wed, 13 May 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के बसरही बीच संपर्क मार्ग पर बालू का ढेर
विज्ञापन
बहरिया-दादूपुर-दोनैया संपर्क मार्ग पर फैले गिट्टी और बालू से हादसे की आशंका है। इसके कारण बाइक सवारों के फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बहरिया से दादूपुर होते हुए दोनईया तक लगभग नौ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कई जगह गिट्टी और बालू रखा गया है।
इससे पैदल चलना भी कठिन हो गया है। राहगीरों को हर समय फिसलने का डर बना रहता है और वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ती है, जिससे कई जगह जाम की स्थिति बन जाती है। ग्रामीण महेंद्र कुमार और दिलशाद अहमद ने मांग की है कि रोड की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए, ताकि मार्ग को फिर से सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें