फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईवे किनारे खुले में रखा ट्रांसफार्मर, बारिश में हादसे की आशंका

Wed, 22 Jul 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के बाबूगंज में प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग किनारे खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
बाबूगंज में प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग के किनारे खुले में रखा ट्रांसफार्मर बारिश के मौसम में हादसे का कारण बन सकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी से स्थानीय लोगों में डर है, उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

लगातार बारिश के बीच ट्रांसफार्मर के आसपास न तो सुरक्षा जाली है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरे की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र के राम लखन पटेल, बुलबुल, राधेश्याम शर्मा आदि ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने ट्रांसफार्मर के चारों ओर तत्काल सुरक्षा घेरा बनवाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें