फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब, गर्मी में तीन लोगों की मौत

Fri, 14 Jun 2024 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। गांव तिगड़ी में भीषण गर्मी में तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न आने और गर्मी के कारण तीनों की मौत हुई है। हालांकि सीएचसी अधीक्षक ने मौतों का कारण बीमारी बताया है। मौतों की सूचना के बाद विद्युत निगम ने भी गांव में ट्रांसफार्मर सही कराकर बिजली आपूर्ति चालू करा दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानपति तय्यब अली ने बताया कि तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। गांव में 3500 की आबादी है और लगभग 250 कनेक्शन हैं। यहां 100 केवीए का एक ट्रांसफार्मर है, जिसकी क्षमता भी कम है। प्रधानपति के अनुसार गर्मी की वजह से मंगलवार को गांव के 55 वर्षीय मोहब्बे अली और बुधवार को 53 वर्षीय सज्जाद खां व खेहरूल निशा की मौत हो गई। तीन मौतों के बाद बिजली निगम के अधिकारी सक्रिय हुए और बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर को सही करवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
डॉक्टर ने नहीं की गर्मी से मौत की पुष्टि
सीएचसी प्रभारी, शेरगढ़ डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम को भेजकर जांच कराई है। मृतकों में एक मोहब्बे अली टीबी के मरीज थे, जिनका बरेली में इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते उनकी मौत हुई है। दूसरे ग्रामीण सज्जाद को भी हार्टअटैक आया था। महिला खेहरूल निशा जीने से फिसलकर नीचे गिर गई थीं और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से बिगड़ी हालत: नासिर
मोहब्बे अली के पुत्र नासिर ने बताया कि उनके पिता बीमार थे, लेकिन ठीक हो गए थे। गर्मी ज्यादा थी। गांव में तीन दिन से लाइट नहीं थी। उसकी वजह से उनकी हालत सुबह में बिगड़ गई। उनको हार्टअटैक आया था। अस्पताल ले जाने के लिए वह गाड़ी बुक करने गए, तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। नासिर ने बताया कि खेहरूल निशा उनकी चाची थीं। वह जब जीने पर गईं तो उनको गर्मी के चलते चक्कर आ गया। सिर की तरफ वह नीचे गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव के तीसरे व्यक्ति को भी गर्मी के चलते ही हार्टअटैक आया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें