फोटो कैप्शन: मांडा के सुरवां दला पुर विद्युत घर पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।
क्षेत्र के सुरवां दलापुर बिजली घर से जुड़े दलापुर पटेल बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते एक माह से फुंका है। उमस और बारिश के बीच ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बावजूद ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा।
दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण, बच्चों के साथ बिजली घर का घेराव कर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने जेई पर लापरवाही का आरोप लगाया। समाजसेवी विकास मौर्य की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में लोग शामिल रहे।
सूचना पर दरोगा शिव कुमार गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। उन्होंने एसडीओ से फोन पर बात कराई गई। इस पर एसडीओ ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन खत्म किया।
प्रदर्शन में सपा नेता सद्दाम अंसारी, अमीनुद्दीन, तारा चंद्र, लक्ष्मी शंकर, मो. शकील, दानिश, आशीष पटेल, आबिद, अनिल पटेल, इरफान, अंकित यादव, राम किशोर आदि मौजूद रहे।