फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : 322 अपर जिला जजों का तबादला, 15 अप्रैल तक नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश

Sat, 06 Apr 2024 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 322 अपर जिला और सत्र न्यायाधीश शामिल हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती ने जारी आदेश में कहा है कि इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी कर दी जाएगी। आदेश के मुताबिक सभी को 15 अप्रैल तक नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के करना है।
विज्ञापन
Transfer - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की अदालतों में कार्यरत 322 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला किया है। सभी को 15 अप्रैल को दोपहर बाद कार्यभार सौंपकर नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि इस वार्षिक स्थानांतरण के खिलाफ किसी प्रकार की अर्जी पर कार्यभार ग्रहण करने तक विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन



जिन न्यायिक अधिकारियों ने समय से  पहले अनुरोध पर तबादला लिया है वे यात्रा भत्ते के हकदार नहीं होंगे। तैनाती की शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जाएगी। इस आशय का आदेश महानिबंधक राजीव भारती ने पांच अप्रैल को जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें