प्रदेश के विभिन्न जिलों में तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात 139 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और 369 लिपिकों के स्थानांतरण की सूची बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेज दी है।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात 139 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और 369 लिपिकों के स्थानांतरण की सूची बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेज दी है। शासन की मंजूरी मिलते ही तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 862 से अधिक खंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं। 15 से अधिक अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित हैं। कई अन्य के खिलाफ जांच चल रही है। शासन की स्थानांतरण नीति के तहत एक ही जिले में तीन वर्ष और मंडल में सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके बीस फीसदी खंड शिक्षा अधिकारियों और लिपिकों को स्थानांतरित किया जाना है।
बेसिक शिक्षा निदेशालय ने स्थानांतरण की सूची मई माह में ही शासन को भेज दी गई थी। सूची भेजे जाने के बाद निदेशक और अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पदों पर नई तैनाती की जा चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे में तबादलों के लिए विभागीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है। इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि उनकी तैनाती से पहले ही स्थानांतरण सूची शासन को भेजी जा चुकी होगी। अब अंतिम निर्णय शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद ही होगा।