फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण हॉटस्पॉट वाले शहरों में नहीं रुकेगी ट्रेनें, वेटिंग टिकट पर यात्रा की मनाही

विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
15 अप्रैल से रेल संचालन शुरू होगा या नहीं यह भले ही अभी तय ना हो लेकिन रेलवे मैं इस बात पर मंथन चल रहा है कि लॉक डाउन खुलने के बाद भी कोरोना संक्रमण हॉटस्पॉट वाले शहरों पर ट्रेनों का स्टॉपेज न दिया जाय । साथ ही जिन लोगों के पास वेटिंग के टिकट हैं उन्हें किसी भी सूरत पर यात्रा न करने दिया जाए ।
विज्ञापन

2 of 4
train - फोटो : अमर उजाला
इस बीच रेलवे ने एनसीआर समेत समस्त जोनल रेलवे अपने ज्वाइंट सेक्रेट्री स्तर के अफसरों को कार्यालय बुलाना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि देश के कुछ रूटों पर ट्रेनों की आंशिक बहाली शुरू की जा सकती है। लॉक डाउन बढ़ेगा या नहीं यह फैसला भले ही केंद्र और राज्य सरकार के जिम्मे हो, लेकिन रेलवे ने लॉक डाउन खुलने की संभावना को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
train - फोटो : pti
चर्चा है कि रेलवे कुछ रूट पर ट्रेन सेवा शुरू करने का विचार कर रहा है। इस दौरान सिर्फ आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने की इजाजत रेलवे द्वारा यात्रियों को दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए ट्रेन की सभी बर्थ आरक्षित नही की जाएंगी। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट वाले शहरों में ट्रेनों का स्टॉपेज अभी ना दिये जाने पर भी विचार किया जा रहा है। भीड़-भाड़ से बचने के लिए स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इस मामले को लेकर रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, पी एच ओ डी और डीआरएम के साथ वीडियो कांफ्रेंस भी की गई। कॉन्फ्रेंस में लॉक डाउन खुलने के बाद कोरोना पॉजिटिव केस के आधार पर देश को रेड ,येलो और ग्रीन जोन में बांटे जाने पर चर्चा हुई। कहा गया कि रेड जोन में आने वाले शहरों में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वही यलो जोन में सीमित संख्या में ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि ग्रीन जोन में महाप्रबंधक अपने स्तर से सभी प्रमुख ट्रेन चला सकते हैं।

हालांकि स्थानीय स्तर पर रेलवे अफसर इस संबंध में अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने कहा की रेल संचालन अभी शुरू होगा या नहीं यह निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है। अभी आवश्यक सेवाओं में लगे अफसरों कर्मचारी ही ड्यूटी के लिए आ रहे हैं। हालांकि सभी वरिष्ठ अफसर अपने अपने स्तर से रेलवे के विभिन्न कार्यों की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें