फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बनी रहेगी 30 तक लाकडाउन की स्थिति, होम डिलीवरी पर जोर

विज्ञापन
1 of 4
Coronavirus Case - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाने पर सोमवार शाम या मंगलवार को घोषणा की उम्मीद है लेकिन यहां ३० अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित छूट को छोडक़र अन्य सभी गतिविधियां ठप रहेंगी। जिला प्रशासन की ओर से बैठक में पाबंदियों तथा सख्ती को लेकर यथा स्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया गया है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
lockdown - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने तथा कम से कम लोग घरों से निकलें इसके लिए होम डिलेवरी के ढांचा को और मजबूत बनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत होम डिलेवरी वाली दुकानों की संख्या बढ़ाकर ५७६ कर दी गई है। पहले ५०४ दुकानों का चयन किया गया था। इसके अलावा ७५ से अधिक ई-रिक्शा को भी पास जारी किया गया है।

ये ई-रिक्शा चिह्ति दुकानों से लिंक हैं, जो बुकिंग का सामान घरों तक पहुंचाएंगे। दुकानों तथा ई-रिक्शा का निर्धारण मोहल्लेवार किया गया है। होम डिलेवरी के लिए कैसे आवेदन करना है इसकी भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 4
fast food

कैसे करें सामान की बुकिंग

पहले होम डिलेवरी सप्लाई मित्र वेबसाइट पर जाना होगा। यह वेबसाइट नगर निगम तथा अन्य सरकारी विभाग की वेबसाइट से भी लिंक है। इसके खुलने पर विक्रेता के विवरण ऑप्शन में जाकर जिला, वार्ड/क्षेत्र, जहां डिलेवरी होनी का विवरण चुनना होगा। इसके बाद दुकानों की लिस्ट सामने आ जाएगी, जहां से आवश्यक वस्तुओं की बुकिंग की जा सकती है। वेबसाइट पर दुकानों के नाम, पता के अलावा मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।

एडीए सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि न्यूनतम सामान मंगाने की बाध्यता है लेकिन वह बहुत कम है। ई-रिक्शा का किराया भी बहुत कम रखा गया है।
विज्ञापन

4 of 4
plumber

प्लंबर, बिजली मिस्त्री की सूची भी तैयार

गर्मी बढऩे के साथ कूलर, एसी आदि लगाने वालों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा लगातार लॉकडाउन की वजह से मिक्सी, नल की टोटी समेत अनेक घरेलू सामान भी खराब हो गए हैं और लोगों के रोजाना के काम प्रभावित हो गए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने प्लंबर, बिजली मिस्त्री आदि की भी सूची तैयार की है। इसे भी होम डिलेवरी सप्लाई मित्र की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जहां से शहरी इनकी मदद ले सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें