फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन खत्म होने के बाद ट्रेनों का बदलेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन खत्म होने के बाद रेल महकमा संभावित ट्रेन संचालन की तैयारियों में जुट गया है। ट्रेनों का संचालन लॉक डाउन खत्म होने के बाद सुचारू रूप से हो, इसके लिए रेलवे देश के विभिन्न मार्गो पर चलने वाली कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव करेगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा है कि नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-चेन्नई, नई दिल्ली- मुंबई, हावड़ा- मुंबई और चेन्नई-हावड़ा खंडों पर ट्रेनों की जीरो बेस्ड समय सारिणी करण (नए सिरे से सारिणी का निर्धारण) के लिए वरिष्ठ अफसरों को लगाया गया है।
विज्ञापन

लॉक डाउन समाप्त होने के बाद रेल संचालन कैसे हो, इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, प्रमुख विभागाध्यक्ष और रेलवे बोर्ड के प्रमुख अफसरों आदि को 21 विषयों पर लगाया है। इन विषयों में दिल्ली मुंबई, दिल्ली हावड़ा, दिल्ली चेन्नई समेत कुछ प्रमुख रूटों को शामिल किया गया है, जहां ट्रेनों को जीरो बेस्ड समय सारिणीकरण के हिसाब से चलाया जा सके। देश के अन्य रेल मार्गों की तुलना में दिल्ली हावड़ा रूट सर्वाधिक व्यस्त है। इस रूट पर क्षमता से ज्यादा यात्री ट्रेनें और माल गाड़ियों का संचालन लंबे समय से हो रहा है। रेलवे लंबे समय से देश के प्रमुख रूपों पर ट्रेन संचालन सुचारू रूप से हो और पहले के मुकाबले ट्रेनों की स्पीड बढ़े, इस दिशा में काम कर रहा है ।
देशभर में 22 मार्च से सभी यात्री रेल संचालन बंद है। इस अवधि में एनसीआर समेत तमाम जोनल रेलवे द्वारा प्राथमिकता के आधार पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए ट्रैक मेंटेनेंस एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। इस बीच रेलवे बोर्ड ने भी अफसरों को दिशा निर्देश देते हुए अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। बोर्ड उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति बनाएगा। बताया जा रहा है कि लॉक डाउन खत्म होने के बाद ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन काफी ट्रेनों की समय सारिणी भी बदलने जा रहा है।
विज्ञापन

एनसीआर की बात करें तो यहां संगम एक्सप्रेस, जयपुर एक्सप्रेस, प्रयागराज उधमपुर एक्सप्रेस, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस एवं कई अन्य ट्रेनों की समय सारिणी नए सिरे से बनाने में जुट गया है। कुछ ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में भी शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा माल गाड़ियों की भी औसत स्पीड पहले के मुकाबले रेलवे बढ़ाने जा रहा है। लॉक डाउन के दौरान प्रयोग के तौर पर एनसीआर जोन में ही माल गाड़ियों की औसत स्पीड 50 किमी तक लाई गई है।
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बनी समिति महत्वपूर्ण रेल खंडों पर ट्रेनों का जीरो बेस्ड समय सारिणी करण कर रही है। निश्चित ही लॉक डाउन खत्म होने के बाद जब भी रेल संचालन शुरू होगा तो कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव होगा। अगर समय बदलता है तो यात्रियों को इसकी सूचना जरूर दी जाएगी।
विज्ञापन

-अजीत कुमार सिंह सीपीआरओ एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें