फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : होली के एक दिन पहले उमड़ी ट्रेनों और बसों में भीड़, दिल्ली से आने वाली ट्रेनें रही ठसाठस

Thu, 20 Mar 2025 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होली के एक दिन पहले बसों और ट्रेनों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान दिल्ली और मुंबई रूट से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ आई। आसपास के जिलों में जाने वाली यूपी रोडवेज की बसें भी यात्रियों से भरी गईं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के एक दिन पहले बसों और ट्रेनों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान दिल्ली और मुंबई रूट से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ आई। आसपास के जिलों में जाने वाली यूपी रोडवेज की बसें भी यात्रियों से भरी गईं। दोपहर बाद बस स्टेशन पर पूर्वांचल के आजमगढ़, जौनपुर आदि शहरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी तो रोडवेज को अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। शाम होते-होते वाराणसी, आजमगढ़ एवं अयोध्या रूट पर रिजर्व बसों को भी लगाया गया।

विज्ञापन


प्रयागराज में होली दो दिन मनाए जाने की वजह से दिल्ली आदि शहरों में रहने वाले तमाम लोगों ने बुधवार की रात ही यहां की राह पकड़ ली। इसका असर यह रहा कि बृहस्पतिवार की सुबह प्रयागराज आने वाली अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ आई। प्रयागराज एक्सप्रेस से सूबेदारगंज उतरे अल्लापुर के अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के आरक्षित कोच में काफी संख्या में बिना आरक्षण वाले यात्री घुस गए। कोच में जहां-तहां लोग चादर बिछाकर बैठ गए। कहा कि रात में बाथरुम जाने में भी हम सभी लोगों को दिक्कत हुई।

ट्रेनों में भी यात्री हुए परेशान, एसी कोच में घुस गए स्लीपर वाले

इसी तरह रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जंक्शन पर उतरे सैदाबाद के रामजी केसरवानी ने बताया कि उनका ट्रेन में भले ही रिजर्वेशन रहा हो लेकिन प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों की वजह से सफर परेशानी भरा रहा। उन्होंने कहा कि एसी कोच में भी काफी संख्या में प्रतीक्षा सूची वाले यात्री सफर करते दिखे। उधर प्रयागराज जंक्शन , प्रयागराज संगम, छिवकी, रामबाग स्टेशन पर सुबह से ही आसपास के शहरों में जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। सीमांचल, नार्थईस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेन से भी काफी संख्या में यहां यात्री उतरे एवं चढ़े।

विज्ञापन

खचाखचा भरी रहीं रोडवेज की बसें

उधर यूपी रोडवेज की बात करें तो सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी सिविल लाइंस बस स्टेशन पर पूूर्वांचल के तमाम शहरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी रही। दोपहर बार भीड़ की वजह से रोडवेज द्वारा रिजर्व में वर्कशॉप में रखी गई बसें बस स्टेशन भेजी गई। देर शाम तक नियमित बसों के अलावा यहां रिजर्व में रखी 80 बसों का संचालन किया जा चुका था। इस दौरान गोरखपुर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी रही। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि सभी रूटों पर पर्याप्त संख्या में बसें चलाई गईं। कहा कि दिल्ली से भी आने वाली बसें पूरी फुल होकर आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें