रामबाग स्टेशन पर आठ अक्टूबर से 16 तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 17 अक्टूबर से 20 तक नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इससे ट्रेनों के निरस्तीकरण के साथ ही मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन नियंत्रण एवं अस्थाई ठहराव निरस्तीकरण किया जायेगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक के अनुसार, रामबाग से 14 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली गाड़ी सं-12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं मुजफ्फरपुर से 15 से 17 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली गाड़ी सं-12537 मुजफ्फरपुर- प्रयागराज रामबाग-बापूधाम एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
वाराणसी एवं प्रयागराज रामबाग से 17 से 20 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 05173/05174 और 05195/05196 वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। इसके अलावा अजमेर से 08 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2024 तक नई दिल्ली एवं वाराणसी से चलने वाली गाड़ी सं-22436/22435 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का निर्धारित मार्ग परिवर्तित रहेगा। यह प्रयागराज जंक्शन, रामबाग-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं-जंघई –वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।
सीतामढ़ी से 18 अक्टूबर से 21 तक चलने वाली गाड़ी सं-14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव भुल्लनपुर, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर नहीं होगा।