फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका, मुरी समेत 16 ट्रेनें नहीं पहुंची जंक्शन

Mon, 19 Sep 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निरंजन डाट पुल पर स्टील के गार्डर के स्थान पर कंक्रीट के गार्डर लगाए जाने की वजह से रविवार को ट्रेन संचालन अस्त व्यस्त हो गया। इलाहाबाद आने वाली कालका, मुरी एक्सप्रेस समेत 16 प्रमुख ट्रेनें डायवर्ट कर दी गईं हैं। इस वजह से ये ट्रेनें जंक्शन नहीं आएंगी। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। उधर जिन यात्रियों ने संबंधित ट्रेन में अपने रिजर्वेशन करवा लिए हैं उन्हें मजबूरी में अपने रिजर्वेशन निरस्त करवाने पड़े। सबसे ज्यादा परेशानी कानपुर और मुंबई रूट की तरफ जाने वाले यात्रियों को हुई।
विज्ञापन


निरंजन डाट पुल पर मरम्मत की वजह से 16 सितंबर की रात से ही जानसेनगंज से सिविल लाइंस को जोड़ने वाला रोड ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। रविवार को रेल संचालन पर भी इसका असर पड़ा। सुबह 8.15 बजे से नैनी से इलाहाबाद के बीच रेलवे ने मेगा ब्लॉक ले लिया। इस दौरान 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 18101 मुरी एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार, 12487 सीमांचल एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन नहीं पहुंची। इन ट्रेनों को मुगलसराय से इलाहाबाद की बजाय लखनऊ के रास्ते कानपुर की तरफ रवाना कर दिया गया। जबकि मुंबई रूट की 11059 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस, 11061 एलटीटी-मुजफ्फरपुर, 11071 कामायनी एक्सप्रेस, 12791 सिकंदराबाद-पटना, 18610 एलटीटी-रांची, 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस जो इलाहाबाद आती है उन्हें छिवकी से ही उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। इसी तरह 15632 गुवाहाटी-ओखा, 12987 सियालदाह-अजमेर, 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस रविवार को कानपुर-इलाहाबाद की बजाय आगरा से झांसी-मानिकपुर के रास्ते छिवकी डायवर्ट कर दी गई। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने बताया कि तयशुदा समय तक ही ब्लॉक लिया गया। इस दौरान सिर्फ अप लाइन की ही ट्रेनें प्रभावित रही, जबकि डाउन लाइन पर रेल संचालन सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें