फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बेलगाम, ट्रेन संचालन धड़ाम

Tue, 30 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रेलवे के लिए दो दिनों से कोहरा बेलगाम हो गया है। कोहरे से जूझने का कोई उपाय न होने के कारण ट्रेनों का संचालन धड़ाम हो गया है। सोमवार को दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 12.27 घंटे की देर से शाम सवा सात बजे, संगम एक्सप्रेस 12.50 घंटे देर से रात 21.05 बजे और नौचंदी एक्सप्रेस 10.30 घंटे पिटकर रात 20.25 बजे इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची। जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस रात 10 बजे तक अलीगढ़ के निकट थी। सो, भोर तक इसके पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को यह ट्रेन लौटेगी या नहीं, यह सुबह तय होगा। यही नहीं, गरीबरथ, राजधानी, युवा, दूरंतो समेत 90 फीसदी सुपरफास्ट और मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें देर से इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग घने कोहरे की चपेट में आ गया है। रात में ट्रेनों की रफ्तार घटकर 10 किमी प्रतिघंटे हो गई है। ट्रेन चालकों का दावा है कि रूट पर दृष्यता 10 मीटर भी नहीं रह गई है। सो, बिल्कुल करीब होने के बाद एलईडी सिगनल सिगनल दिख रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने से जान जोखिम में पड़ सकती है। नतीजतन, कोहरे के दौरान ट्रेन संचालन के बनाए गए नियमों का पालन किया जा रहा है या रूट न दिखे तो ट्रेन रोक दें या जैसा डइवर को उचित समझ में आए, वैसा करें। ट्रेनों का संचालन वाकी-टॉकी के सहारे चल रहा है। दिन में भी ट्रेनें रेंग रही हैं। वजह, अपराह्न ढाई बजे तक प्रयागराज एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस नौ घंटे देर से बताई गई लेकिन यह और भी पिट गईं। रेलवे अफसरों का दावा है कि ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सरयू एक्सप्रेस भी 20.45 बजे छूटी। कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस भी छह घंटे की देरी से आई। जयपुर एक्सप्रेस दोपहर तक 13 घंटे लेट बताई गई। इसके साथ ही गया-आनंद विहार गरीबरथ 12.30 घंटे, पूर्वा 12.14 घंटे, नार्थईस्ट 9.30 घंटे, पटना राजधानी 14.22 घंटे, कोलकाता राजधानी 16 घंटे, महाबोधि 18.30 घंटे, तुलसी 5.45 घंटे, युवा एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से पहुंचीं।

लेटलतीफी के कारण रेलवे प्रशासन ने दर्जनों ट्रेनों को रिशेड्यूल कर दिया है यानी निर्धारित समय के बजाए इन्हें देर से चलाया जाएगा। इसके कारण भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी 14.15 घंटे, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस छह घंटे, अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा 15.10 घंटे, चंडीगढ़-इलाहाबाद ऊंचाहार एक्सप्रेस 4.30 घंटे, मेरठ सिटी-इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस छह घंटे, आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 10.20 घंटे, पुरी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 8.45 घंटे, दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6.45 घंटे, नई दिल्ली-मंडुआडीह शिवगंगा 5.20 घंटे, आनंद विहार-दिल्ली नार्थईस्ट 8.45 घंटे, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस नौ घंटे, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध 9.20 घंटे की देरी से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने राजधानी, शताब्दी, दूरंतो और गरीबरथ के यात्रियों के लिए स्पेशल इंतजाम किया है। तीन घंटे से ज्यादा लेट होने पर इन ट्रेनों के यात्रियों को चाय, नाश्ता, लंच, डिनर आदि के मुफ्त इंतजाम किए गए हैं। जबकि इन ट्रेनों में पेंट्रीकार भी हैं लेकिन प्रयागराज, नौचंदी, संगम, जयपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के यात्रियों के लिए रेलवे कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। घंटों लेट होने के कारण यात्रियों को भूख और प्यास के साथ सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों के लिए जरूरी है कि घर से निकलने के पहले खानपान का पूरा बैग जरूर साथ में रखें।

रेलवे प्रशासन ने भी सभी ट्रेनों को चला पाने से हाथ खड़ा करना शुरू कर दिया है। 29 दिसंबर को श्रीगंगा नगर से हावड़ा उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, गाड़ी 12397 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर/बीकानेर एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई हैं। 30 दिसंबर को अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस और रीवा-आनंद विहार रीवांचल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें